पेरिस को चुनने का अर्थ है चुनना इसकी परंपरा,
इसकी सांस्कृतिक विविधता, इसके डिज़ाइनरों की उमंग, लज़ीज़ पकवानों कि परिपाटी और जीवन जीने के फ्रांसीसी अंदाज़ को। पेरिस में है इसकी कंपनियों की गत्यातमकता, इसके चलन, और विश्व की भावी तकनीक से संबंधित शोधकर्ताओं और अभियंताओं का अनूठा संयोजन। आधुनिक और विचारोत्तेजक, कला की जन्मभूमि, जानकारों और साधारण जन का मिलन स्थान, पेरिस एक सामाजिक अभिमुखिकरण वाली जगह है जो आपकी सभी ज़रूरतों को पूरा कर देगी। पेरिस में उपलब्ध बहुतेरी, प्रामाणिक और लाभदायक संभावनाएं आपकी उम्मीद पर खरी उतरेंगी और आपको कार्य को सही आयाम और मायने प्रदान करेंगी।
सभाओं का केंद्र पेरिस १६२७ सभाओं और उत्सवों की मेहमाननवाज़ी करता है, जिसमें से २८३ सभाएं होती हैं और ३८५ अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ, और होते हैं कुल १ करोड़ ७ लाख आगंतुक। सभाओं और प्रदर्शनियों के सोलह केंद्रों ने इसे पिछले बीस वर्षों ने इसे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई है। पेरिस कॉन्वेन्शन और विज़िटर्स ब्यूरो आपकी सभाओं के आयोजन में एक विशेष सहभागी है।
|