The official website of the Paris Convention and Visitors Bureau
 
 
Photo galleryCurrency converterPlan

अपना होटल आरक्षित कराएं

Fastbooking-home-en_1

Tour-eiffelपेरिस कॉन्वेन्शन तथा विज़िटर्स ब्यूरो की आधिकारिक साइट पर आपका स्वागत है

सतत रहने वाला पेरिस, सदैव चलायमान पेरिस, बार बार खोजने लायक पेरिस। सदियों से पेरिस का जादू सैलानियों के दिलो-दिमाग पर छाया है।पेरिस कॉन्वेन्शन तथा विज़िटर्स बयूरो आपको प्रदान करेंगे पेरिस से संबंधित हर ज़रूरी जानकारी।

हमारी साइट आपको मदद करती है साधारण होटल, रहवासी होटल या छात्रावास ढूंढ़ने में। यह आपको देगी पेरिस में आरामदायक निवास के नुस्खे और आपको सूचित करेगी होने वाले उत्सवों, संग्रहालयों, और स्मारकों के बारे में।

इतिहास, उत्सवों और चकाचौंध की नगरी पेरिस आधुनिक फ़ैशन की राजधानी है! आपकी पसंद के मुताबिक कई दुकानें, स्टाल, प्रदर्शनियाँ आदि सजी हुईं हैं पुराने फ़र्नीचर, सामानों और आधुनिक फैशन डिज़ाइनरों के कलेक्शनों से। पेरिस शहर है लज़ीज़ भोजनों का, और हमारे द्वारा बताये गये रेस्तरां प्रतीक्षा कर रहे हैं आपकी।

शहर में फैली ४०० हरीतिमा भरी जगहों पर घूमना आपको निहाल कर देगा। अकेले अथवा प्रदर्शक के साथ, साइकिल पर या रोलर स्केट्स पर, कई तरह से आप शहर घूम सकते हैं...

अगले आठ शीर्षकों के अंतर्गत आप पायेंगे वह सारी जानकारी जो आपके पेरिस में आनंददायक निवास के लिये आवश्यक है।


Photos-paris

Banniere-boutique-150-350-en_1

Business-tourism